बरेली, मार्च 23 -- कस्बे के जीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जिले की टॉप 3 सूची में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। रविवार को दोनों विद्यार्थियों को बरेली के जीआईसी हाल में हुए कार्यक्रम में स्कॉलरशिप और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल स्टाफ ने प्रतिभागियों को बधाई दी है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2024 में कस्बे के जीएलवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के कुल 108 बच्चों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में स्कूल के कक्षा एक के छात्र दक्ष ने जिले की टॉप 3 सूची में द्वितीय और कक्षा 1 की ही छात्रा शगुन सैनी ने तृतीय स्थान बनाया है। रविवार को बरेली के जीआईसी में विशेष कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में टापर रहे दोनो परीक्षार्थियों को स्कॉलरशिप और प्रशस्तिपत्र देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.