रांची, फरवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को परखने का अवसर देने और भविष्य में बेहतर मंच देने के उद्देश्य के साथ 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' का मंच एक बार फिर सजा। रविवार को ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। लालपुर स्थित गोल इंस्टीट्यूट में परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक परीक्षा हुई। इस बार 11वां वर्ष उत्सवी रहा, क्योंकि भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्वतः (ऑनलाइन) अथवा अपने विद्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा में उत्साह के साथ भाग लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि यह अवसर छात्रों को खुद को मेधावी साबित करने का मौका है। परिसर में इकट्ठा हुए विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किए और चेहरे पर खुशी बिखेरते हुए कक्ष से बाहर आए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ...