रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा बुधवार को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के स्कूलों में आयोजित होगी। परीक्षा में झारखंड के लगभग 700 स्कूलों से 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। रांची से इस परीक्षा में 50 स्कूलों के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा कै तैयारी पूरी कर ली गई है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। स्कूल अपनी सुविधानुसार दो घंटे की परीक्षा लेंगे। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। हिन्दुस्तान ओलंपियाड पिछले कुछ वर्षों में एक बड़े शैक्षणिक आयोजन के रूप में उभर कर सामने आया है। विद्यार्थियों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष जिले के 50 से अधिक विद्यालयों से छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे, जो अ...