रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा बुधवार को यहां गिद्दी डीएवी स्कूल में हुई। इस परीक्षा में विद्यालय के 53 छात्र छात्रा शामिल हुए। परीक्षा में शामिल छात्रों में काफी उत्साह देखी गई। परीक्षा दे रहे छात्रों ने बताया कि हिन्दुस्तान अखबार का यह ओलंपियाड परीक्षा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए स्कूल के समय से ही तैयार करने का कार्य करता है। इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस परीक्षा में शामिल छात्रों ने कहा यह परीक्षा टेंसनमुक्त है। इसमें पास और फेल होने का भय नहीं पर ज्ञानवर्द्धक था। इस परीक्षा से प्रतियोगी परीक्षा में कैसे परीक्ष दी जाती है इसकी जानकारी होता है जो उन्हें भविष्य में काम आयेगा। प्रिंसिपल मनप्रिय चटर्जी ने कहा की परीक्षार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। परीक्षा उन्हें बड़े पर...