बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित 33 विद्यालयों के बच्चों की हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें ढाई हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद अब बच्चों को रिजल्ट का इंतजार है। जिला टॉपर को सर्टिफिकेट के साथ 3100, 2100 व 1100 रुपए का प्राइज दिया जाएगा। इसी तरह रिजनल टॉपर्स को सर्टिफिकेट के साथ 5100, 4100 व 3100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं ऑल इंडिया टॉपर्स को लैपटॉप, टैबलेट व फोन प्राइज के तौर पर दिये जाएंगे। यही नहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से एक प्रतिभागी को एक कार जबि पांच प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइज के तौर पर दी जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनकी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करने के उद्...