कटिहार, नवम्बर 17 -- चंदन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। लाभर्थियों को बाबुओं के कार्यालय का चक्कर लगाने की मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई योजना लागू की है। अब जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक और प्रखंड के लेखा प्रबंधक के ओटीपी से लाभार्थियों को स्वास्थ्य योजनाओं की राशि सरकारी स्तर से भेजा जायेगा। वर्तमान में इस प्रकार की योजना उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चल रहा है। नवंबर माह में कटिहार सहित बिहार के सभी जिलों में चालू हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला लेखा प्रबंधक सत्यम शिवम सुंदरम ने बताया कि इस योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आरबीएसके, नियमित टीकाकरण, जननी बाल सुरक्षा योजना,...