कटिहार, फरवरी 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के शिक्षाकोष पोर्टल से जारी 'स्टूडेंट डेटा करेक्शन रिपोर्ट' ने जिले में छात्र विवरण अद्यतन करने की धीमी रफ्तार को उजागर किया है। 19 फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जनरेट रिपोर्ट के अनुसार कुल 59,255 छात्र अभिलेखों में सुधार अपेक्षित था, जिनमें 56,617 का ही संशोधन हो सका है। शेष 2,638 छात्रों का डेटा अब भी लंबित है। यदि समय पर सुधार नहीं हुआ तो ये बच्चे छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल, मध्याह्न भोजन समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। प्रखंडवार स्थिति रिपोर्ट के अनुसार प्रखंडवार स्थिति चिंताजनक है। आजमनगर में 5,851 में से 5,329, बलरामपुर में 3,725 में से 3,380, बारसोई में 8,807 में से 8,169, फलका में 2,521 में से 2,337 तथा कदवा में 7,108 म...