दरभंगा, सितम्बर 21 -- दरभंगा। नवरात्र पर शहरवासियों को झुमाने की तैयारी आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने कर ली है। 28 सितंबर रविवार को हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट का आयोजन होगा। शहर के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में होने वाले हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट में शहरवासी फिल्मी और भक्ति गीतों पर थिरकेंगे। हिन्दुस्तान डांडिया मस्ती 2025 के भव्य आयोजन में आप भी शामिल होकर नृत्य, संगीत और ढेर सारा मनोरंजन अपने बच्चों संग कर सकेंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। पारंपरिक परिधान में ही प्रवेश मिलेगा। हिन्दुस्तान डांडिया मस्ती 2025 में डांडिया स्टिक और एंट्री पास आवश्यक होंगे। इच्छुक लोग बुक माई शो से भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और टिकट से संबंधित सहायता के लिए 9934059696, 9430061801 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.