रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं के रजिस्ट्रेशन की तिथि 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। जैक ने दो जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तय की थी। स्कूलों व इंटर कॉलेजों में 28 दिसंबर से चार जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा रजिस्ट्रेशन करने से वंचित रह जा सकते थे। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस मामले को 25 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को जैक ने तिथि बढ़ा दी। विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के 13 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 14 से 15 जनवरी तक आवेदन हो सकेगा। आकांक्षा के लिए 16 तक जमा होंगे आवेदन जैक ने आकांक्षा परीक्षा के लिए भी आवेदन लेने की प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू कर दी है। 16 जनवरी त...