मथुरा, दिसम्बर 3 -- उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बांटे गए आलू के खराब बीज की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें वायरस आ जाने से दर्जन भर किसानों की आलू की खेती बर्बाद हो गई है। इसकी खबर बुधवार को हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। उद्यान विभाग द्वारा करीब एक दर्जन किसानों को 3797 किस्म के आलू के बीज बांटे थे। इसकी पौध बनते ही बीमारी की चपेट में आ गई। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो गईं, जबकि अन्य बीजों का उत्पादन सही है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर ने मंडलायुक्त, उप निदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी से इसकी संयुक्त टीम से जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई कर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। तौमर ने बताया कि मछरी केंद्र मेरठ से आए 3797 किस्म का बीज खराब हैं। इससे होशियार सिंह, रघुवीर स...