अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से जमे लिपिक रणधीर चौधरी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। विभागीय जांच में मिले डिजिटल सबूत, अस्पताल संचालक से लेन-देन की वीडियो क्लिप और अस्पतालों के पंजीकरण में अनियमितताओं की शिकायतों ने पूरा खेल उजागर कर दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में आगे की जांच एडी हेल्थ आगरा करेंगे। बता दें कि आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने सवालों में अस्पताल मुहिम में स्वास्थ्य विभाग में अस्पतालों के पंजीकरण में हुए खेल को प्रमुखता से उठाया था। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता पर लगातार सवालों के बीच सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर त...