अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलेभर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों की जांच होगी। एसएसी नीरज जादौन ने सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित होटलों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आपके समाचारपत्र हिन्दुस्तान ने बीते दिनों शहर में हाईवे के किनारे संचालित होने वाले अवैध होटलों को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इस संबंध में एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि बिना अनिवार्य प्रपत्रों के होटल संचालन, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता व नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे होटलों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के तहत होटल लाइसेंस, पहचान पंजीकरण, सीसीटीवी व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा एवं अन्य अनिवार्य मानकों की ...