पाकुड़, नवम्बर 30 -- सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकरों की स्पष्ट पेंटिंग करायी जाएगी, वहीं सड़कों पर बनाए गए अतिरिक्त स्पीड ब्रेकर भी हटाए जाएंगे। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को इसे जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यहां बता दें कि सड़कों पर अवांछित स्पीड ब्रेकर से हो रही परेशानियों को आपके लोकप्रिय दैनिक हिन्दुस्तान ने 25 नवंबर के अंक में सड़कों पर अवांछित स्पीड ब्रेकर बनवाने की होड़ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर उपायुक्त मनीष कुमार ने संज्ञान लिया। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लिट्टीपाड़ा-पाकुड़ मुख्य सड़क मार्ग के सभी गड्ढों को तत्काल भरने की कार्रवाई करने, परिवहन व पुलिस विभाग संयुक्त वाहन जांच अभियान प्रतिदिन संचालित करने, ड्रिंक-...