गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। संत कबीरनगर में शनिवार की सुबह नगर निगम के जलकल विभाग की टीम लोगों के घरों में पहुंच रही दूषित और दुर्गंध युक्त जलापूर्ति की जांच के लिए टीम पहुंच गई। अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल की अगुवाई में जलकल कर्मियों ने दो अलग-अलग स्थान पर सीसी सड़क तोड़ कर जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन तक पहुंचे। हालांकि अभी उन्हें फाल्ट नहीं मिल सका लेकिन उम्मीद है कि एक -दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। शनिवार के अंक में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने,'साथ गुजर रही वॉटर लाइन-नालियां, पेयजल की शुद्धता पर खतरा' शीर्षक से संतकबीनगर के 200 घरों में पहुंच रही दूषित जलापूर्ति की समस्या को उजागर किया था। जलकल कर्मियों के पहुंचने पर स्थानीय नागरिक शंभूनाथ, इकबाल अली, प्रेम, असगर अली, नुजहत, नसीबन, नवाज अहमद सिद्धिकी समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.