रांची, फरवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालयों की बदहाल स्थिति को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय कुमार ने कहा है कि जिले के सभी प्रखंडों से शौचालयों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मंगाई जाएगी। यह रिपोर्ट संबंधित प्रखंडों के माध्यम से जेई (कनीय अभियंता) द्वारा तैयार कर भेजी जाएगी, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। डीईओ ने बताया कि सभी स्कूलों से प्राप्त रिपोर्ट को सूचीबद्ध किया जाएगा। जहां शौचालयों की मरम्मत संभव होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि मरम्मत योग्य शौचालयों को आठ मार्च तक दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय विद्यार्थियों, विश...