धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के 1727 सरकारी स्कूलों में से 22 में छात्राओं का व 34 स्कूलों में छात्रों का शौचालय नहीं होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएमएफटी यूनिट की ओर से जेई व बीपीओ संग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी प्रखंडों से गर्ल्स व ब्वॉय टॉयलेट के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूलों को निर्धारित फार्मेट में स्कूल का नाम, विद्यार्थियों की कुल संख्या, गर्ल्स टॉयलेट है या नहीं, ब्वॉय टॉयलेट है या नहीं, हेडमास्टर का मोबाइल नंबर, सीआरपी मोबाइल नंबर की जानकारी देनी है। प्रखंडों की ओर से स्कूलों को फार्मेट भेजकर स्कूलों से 24 बुधवार तक रिपोर्ट मांगी गई है। बताते चलें कि धनबाद के 16 स्कूलों पेयजल की भी समस्या है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से सभी जिलों को जारी पत्र में कहा गया है कि 516 ...