लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मध्यांचल विद्युत निगम के बिल होल्ड होने से परेशान करीब 28 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने तत्काल इन सभी उपभोक्ताओं के बिल संशोधन का काम शुरू कर दिया है। मध्यांचल निगम के तकनीकी सिस्टम ने अचानक बिल की राशि बहुत अधिक आने के कारण 28 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं के बिलों को ऑटोमैटिक होल्ड कर दिया था। इस तकनीकी बाधा के चलते उपभोक्ता न तो ऑनलाइन पोर्टल और न ही मोबाइल ऐप के जरिए बिल खोल पा रहे थे या उसका भुगतान कर पा रहे थे। यह समस्या लखनऊ सेंट्रल, अमौसी, जानकीपुरम, गोमती नगर समेत मध्यांचल के सभी ज़ोन के उपभोक्ताओं को प्रभावित कर रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 'मध्यांचल ने 28 हजार उपभोक्ताओं के ऑन...