बरेली, दिसम्बर 29 -- कोहरे में हाईवे और सड़कों पर हादसे का कारण बनने वाले जगहों को चिह्नित कर उसे सही करने का काम शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने मीरगंज में एएनए कॉलेज के पास हाईवे पर डिवाइडर बना दिए हैं। वहीं नगर निगम ने शहर में खुले नाले के पास बैरिकेडिंग कर दी है। आरटीओ ने भी वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण सड़क पर जगह-जगह टूटे डिवाइडर, अवैध कट और खुले नालों से हादसों की आशंका रहती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखकर हिन्दुस्तान ने सड़क पर संकट नाम से अभियान चलाया। इसके तहत हमने लोगों की परेशानी को देखते हुए तस्वीरों के साथ ब्लैक स्पॉट की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। मीरगंज में दिल्ली हाईवे पर एएनए कॉलेज के पास कट से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। यह कट ऐसा बना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.