नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हिन्दुत्व भारत की पहचान है। संघ ने इसी मंत्र को आधार बानकर संगठन को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म दुनिया में सबसे उदार है। यह हर व्यक्ति को स्वतंत्र और परम चिंतन का अधिकार देता है। भारत की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे पूर्वज और मूल एक ही है। वह मंगलवार को खलीलाबाद के बड़गो में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में दंड प्रहार किया। बुधवार को गोरखपुर में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संतकबीरनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर कार्यवाह ने कहा कि हिन्दुत्व भारत की केवल धार्मिक नहीं, भौतिक पहचान भी है। संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन म...