हमीरपुर, जनवरी 16 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दुओ को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में विभाग संघ चालक गोपाल दास पालीवाल ने हिन्दू राष्ट्र पर विस्तार पूर्वक बताया। हिंदुओं को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ.गीता गुप्ता ने हिंदू समाज को संगठित रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठित रहेगा दो देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम में शुभम् द्विवेदी, अजय द्विवेदी, खंड चालक अर्जुन सिंह, खंड प्रचारक सचिन, खंड कार्यवाह विवेक पालीवाल, बालगोविंद सोनी, प्रदीप नामदेव, त्रिभुवन सिंह, पिंटू सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक गणेश तिवारी सभी का आभार व्यक्त किया। कार्...