बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों, भारत सरकार की चुप्पी तथा कूटनीतिक व्यापारिक संबधों पर तत्काल कठोर निर्णय लिए जाने की मांग को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। इस दौरान जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, पतिराम आजाद, मिथलेश भारती, डॉ. राम सजन सूर्यवंशी, विजय कुमार सोलंकी, जियालाल याद...