मथुरा, फरवरी 9 -- धर्मनगरी में रविवार को रंगजी बगीचा में समग्र हिन्दू चेतना समिति वृंदावन द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता आरएसएस के बृज प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि संघ के सौ वर्ष के परिश्रम से अब हिन्दएक जुट होने लगा है। साथ साथ मिलकर चलने का प्रयास हो रहा है। कलयुग में हिन्दुओं का संघ ही है शक्ति बनेगा। मुख्य अतिथि संत रितेश्वर महाराज ने कहा हिन्दु सम्मेलन गर्व का विषय है। सभी को हिन्दू संगठन का समर्थन करना चाहिए और ऐसे हिन्दु संगठन में पूरे समाज को आना चाहिए। हिन्दू समाज को एकजुट करना ही उद्देश्य होना चाहिए। अब हिन्दु जन जागरण हो रहा है। संघ के लोग चलते फिरते संत है। संघ का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति महाराज ने कहा कि संघ के लोग राष्ट्र कार्य के लिए है। हम सब हिन्दुओं को ...