कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। हिन्दू सम्मेलन संचालन समिति के बैनर तले एलआईसी पार्क सी ब्लॉक, श्यामनगर में हुए हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंगदल के प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं के एकजुट होने से भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। रही बात हिन्दुओं के एक मंच पर आने की तो बातें सभी करते हैं पर आज के परिवेश की जरूरत है कि हिन्दू एक मंच पर आने के लिए संकल्प ले। हिन्दू जिस दिन यह ठान लेगा तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दुओं की ओर कोई आंख उठाकर देखने की जुर्रत तक न करेगा। हिन्दुओं के एक न होने से ही मुगलों और अंग्रेजों की हुकूमत देखनी पड़ी। सिद्धनाथ धाम के महंत अरुण चैतन्यपुरी ने गीता के संदेश का व्याख्यायन करते हुए कहा कि आतंकियों की न तो कोई जाति होती है न ही उनका कोई धर्म। इनके खात्मे को शस्त्र और शास्त्र दोनों को धारण कर...