गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सांस्कृतिक गौरव संस्थान और रोटरी क्लब गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में 24 विजेताओं का सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कपिल खन्ना (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान), विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग लाल बांगड़ा व विधायक मुकेश शर्मा की सहभागिता रही। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गुनानी व डॉ. पुष्पा सेठी की रोटरी क्लब की ओर से उपस्थिति रहे। हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता 2025 में आयोजित हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता के अंतर्गत हरियाणा शिक्षा विभाग गुरुग्राम के सहयोग से लगभग 500 विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए पत्र प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक गौरव संस्थान के हरियाणा...