कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अर्मापुर पीजी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ। इसका विषय हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय सरोकारः काव्य के विशेष संदर्भ में रहा। मुख्य वक्ता रज्जू भइया विश्वविद्यालय प्रयागराज के हिन्दी विभाग के डीन प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता को बताया। हिन्दी साहित्य ने भारतीय सभ्यता के साथ आजादी की लड़ाई में भी अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रो. पुनीत बिसारिया, पढरीनाथ पाटिल ने हिन्दी साहित्य के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...