रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से शुक्रवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि और विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे सुनहरा अवसर है। अनुशासन और कठिन परिश्रम के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। विभाग के शिक्षक डॉ मृत्युंजय कोइरी डॉ जीतेंद्र सिंह, डॉ विजय कुमार व मनीष कुमार मिश्रा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्नातकोत्तर में मिस्टर फ्रेशर जय भारती व मिस फ्रेशर रोनिता मुखर्जी और स्नातक में मिस फ्रेशर अदिति राज व लिया मिश्रा चुनी गईं। कार्य...