हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद में पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। अधिकारियों की सतर्कता के चलते कहीं से भी अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। प्रथम दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 6806 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। सचल दलों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। कुल 52,791 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 48,656 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4,135 छात्र अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने विभिन्...