गंगापार, मार्च 21 -- विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत लखनपुर के मजरा हिनौती पांडेय स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय में गोवंशों के लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। गोवंश केवल भूसा और पानी से अपना पेट भरते हैं। गोशाला में मौजूद पशुओं के लिए संतुलित आहार आवश्यक होता है, जिसमें भूसे के साथ हरा चारा भी शामिल होना चाहिए। हालांकि, वर्तमान में यहां सिर्फ भूसे की आपूर्ति हो रही है, जिससे गोवंशों को पोषण में दिक्कत हो सकती है। ग्राम प्रधान राम जतन ने बताया कि हरे चारे की व्यवस्था के लिए खेतों में फसलें लगाई गई हैं किंतु अभी तैयार नहीं है। बाहर से हरे चारे की ब्यवस्था की जाती है किन्तु इस समय वह भी सुलभ नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.