वाराणसी, नवम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस की हिदायत के बाद दिल्ली ब्लास्ट को दालमंडी प्रकरण से जोड़ने वाली रील इंस्टाग्राम से हटा ली गई है। यही नहीं, इंफ्लुएंसर ने वाराणसी की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वाली और प्रधानमंत्री के आगमन से संबंधित बनाई गई रील भी डिलीट कर दी है। दिल्ली विस्फोट के बाद इंफ्लुएंसर ने एक रील बनाकर उसे दालमंडी प्रकरण से जोड़ा था। वीडियो में उसने बनारस में भी ब्लास्ट की आशंका जताते हुए लोगों से यहां नहीं आने की अपील की थी। रील में युवक ने कहा था कि 'जैसे बागेश्वर बाबा ने सोचा कि हिंदुओं का परचम लहराएंगे, वैसे ही दिल्ली में बम ब्लास्ट हो गया। बनारस वालों, सोचो अगर दालमंडी की सड़क चौड़ी होगी तो अगला ब्लास्ट कहां होगा। इसलिए बनारस मत जाओ।' उसने वाराणसी से जुड़े अन्य नकारात्मक पोस्ट भी साझा किए थे ...