नवादा, दिसम्बर 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधारात्मक उपायों, हिट एंड रन एवं नॉन हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान तथा सार्वजनिक परिवहन के संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आईआरएडी पोर्टल के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 तक हिट एंड रन मामलों की कुल संख्या 300 बताई गई, जिसमें 175 मामलों में आवेदन अग्रसारित किए जा चुके हैं तथा 125 मामले लंबित हैं। वहीं नॉन हिट एंड रन मामलों में कुल 569 मामलों में से 291 आवेदन अग्रसारित किए जा चुके हैं तथा शेष 278 मामले लंबित हैं। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.