बहराइच, जनवरी 29 -- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश बहराइच, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने हिट एण्ड रन से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान लम्बित 56 प्रकरणों की जांच कर आख्या परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि पीड़ित पक्ष अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जा सके। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि हिट एण्ड रन कार्ययोजना में कितने एक्सीडेंटल केसों में सहायता प्रदान की जा चुकी है। एआरटीओ ने बताया कि अब तक 56 केसों की रिपोर्ट आ गई है उसे अगली बैइक में जोड़ा जाएगा। डीएम ने दुर्घटना बाहुल्य व ब्लैक स्पाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मार्ग दुर्घटनाओं को कम किये जाने को लेकर व्यवस्था की जाए। इसके तहत मार्ग चौड़ीकरण, प्रकाश, विद्युत पोल व ट्रांसफार्म...