उरई, फरवरी 17 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में शराब के ठेके के पास तेज रफ्तार से आई लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि कार से उतरकर उसमें सवार लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई भी कर दी। जिसका वीडियो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब चार बजे एक बाइक सवार कोंच से पिपरी की ओर जा रहा था। तभी कोंच की दिशा से तेज गति से आई लग्जरी कार बेकाबू होकर पीछे से बाइक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद बाइक और कार चालक के बीच कहासुनी भी हुई और उसे पीट दिया गया। आसपास मौजूद...