जमशेदपुर, जून 19 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा प्रावधानों के सख्त पालन को लेकर कई ठोस निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने हिट एंड रन के लंबित 27 मामलों में प्रभावित परिवारों को 90 दिन के भीतर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट और अन्य कागजात के लिए पीड़ित परिवारों को कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों में समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सड़क हादसों में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को 5 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.