दुमका, फरवरी 15 -- हिजला मेला महोत्सव में जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय हिजला जनजातीय मेला महोत्सव में शनिवार को विलुप्त हो रही जनजातीय नृत्य शैली की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कई कला दल शामिल हुए। देर शाम तक चले कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता में भाग ले रही सांस्कृतिक टीमों ने संताली परिधान में एक से बढ़कर एक लोक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इधर हिजला मेला में बाहरी कला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर देर रात तक चलता रहा। भीतरी कला मंच में अजीत टुडू एवं ग्रुप द्वारा संताली नाट्क प्रस्तुती एवं लुखी राम सोरेन जामा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। फोटो-14दुमका-221,222, कैप्सन- शनिवार को हिजला मेला में जनजातीय नृत्य प्रस्तुत करते कलाका...