दुमका, फरवरी 13 -- दुमका। दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन से पहले हर साल की भंति इस साल भी मूक-बधिर विद्यालय के पास से उल्लास जुलूस निकाला गया। इसमें काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग के अलावे अन्य लोग भी परंपरागत परिधान पहनकर पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ शरीक हुए। महोत्सव की शुरुआत से पूर्व हिजला मेला परिसर में स्थित मांझी थान में विधिवत पूजा की गई। मेला का उद्घाटन परंपरागत वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ ग्राम प्रधान मान्यवेल हंसदा ने फीता काटकर किया। ये मेला आगामी 13 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक चलेगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी दुमका कौशल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...