मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर निवासी मोहम्मद असीम की सड़क हादसे में घायल होने के एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। असीम बीते आठ दिनों से मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती था। मोहम्मद असीम(38) पुत्र जाहिद शाहबाद से मुरादाबाद गोशाला के लिए उड़द का भूसा लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहा था। तभी रास्ते में शाहबाद के गांव मदकर ढकिया के निकट अचानक ट्रॉली का हिच टूट गया जिससे ट्रॉली ट्रेक्टर का साथ छोड़ नीचे सड़क पर खिचड़ने लगी, और ट्रॉली पर रखा उड़द का भूसे से भरा बोरा चालक असीम के ऊपर जा गिरा। जिसकी चपेट में वह दबकर रह गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में लगातार गिरावट आती रही। शुक्रवार देर रात इलाज के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.