सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रिची पाण्डेय ने किया। बैठक में महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हिंसा पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब कोई महिला हिंसा की शिकार होती है, तो उसके बच्चों के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी भी प्रशासन के समक्...