इंदौर, मार्च 11 -- दो दिन पहले भारत न्यूजीलैंड मैच के बाद महू में हुए विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़ के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। शहर भी धीरे धीरे खुल गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में 40 लोगों का खिलाफ मामला दर्ज किया है साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ऐहतियात के तौर पर पूरे शहर में भारी पुलिस बल अभी भी तैनात है। दरअसल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद जीत का जश्न मना रहे युवकों और अन्य लोगों के बीच जमकर झड़प हुई थी और पथराव के बाद आगजनी की घटना सामने आई थी। इसमें करीब 12 से ज्यादा टू व्हीलर,दो ऑटो और पांच कारों में आग लगाई गई थी। पथराव के दौरान 13 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने हालात पर काबू किया और लोगों को तितर-बितर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.