बगहा, सितम्बर 11 -- बगहा/वाल्मिकीनगर, नप्र/एप्र। नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद हुईं हिंसा और तख्ता पलट का असर इंडो नेपाल बॉर्डर पर देखा जा रहा है। भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बोर्डर पर हाई अलर्ट के बाद एसएसबी के साथ जिला पुलिस नें भी चौकसी बढ़ा दी है। वाल्मिकीनगर गंडक बराज बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच पड़ताल के बाद ही सीमा पर आने जाने की अनुमति दी जा रही है। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज और एसएसबी 21 वी वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने भी सीमा का जायजा लिया है। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों से वापस लौटने की अपील की जा रही है। पड़ोसी देश नेपाल के रानी नगर में प्रदर्शनकारियों नें बाइक रैली निकाली तो वहीं वाल्मीकिनगर बॉर्डर से सटे नेपाल के नवलपरासी ज़िलें में रात तक जमकर उपद्रव मचा रहा। आक्रोशित ने मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.