संभल, मार्च 25 -- बहजोई। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में गठित की गई मजिस्ट्रियल जांच में सीओ संभल अनुज चौधरी के बाद थानाध्यक्ष नखासा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए, जबकि एसडीएम संभल अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच सकीं। सोमवार को जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर दीपक चौधरी के समक्ष कोतवाली संभल के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर व नखासा थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह हिंसा की मजिस्ट्रियल जांच कर रहे मजिस्ट्रेट दीपक चौधरी के समक्ष कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां दोनों निरीक्षकों ने हिंसा से जुड़े पहलुओं पर अपने-अपने बयान दर्ज कराए। वहीं उप जिलाधिकारी संभल वंदना मिश्रा को भी बयान दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को वह मजिस्ट्रेट के समक्ष नहीं पहुंची। डिप्टी कलेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.