मोतिहारी, मई 15 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। घोड़ासहन के जगीरहा ग्राम में मंगलवार को अंचलाधिकारी के नेतृत्व में वषोंर् पुराने भूमि विवाद का निपटारा कर सम्भवित हिसंक संघर्ष को समाप्त कर दिया गया। सीओ आनन्द कुमार ने बताया कि वषोंर् पूर्व लक्ष्मण प्रसाद के द्वारा धरातल पर उपलब्ध भूमि से अधिक रकबा तीन व्यक्तियों को बेंच दिये जाने के बाद तीनों पक्ष के बीच हिंसक विवाद की स्थिति बनी हुई थी। स्थिति की गम्भीरता को देखते पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंजीत यादव की पहल पर सीओ के द्वारा स्थल जांच कर ग्रामीणों के सहयोग से तीनों ही पक्षों के बीच सर्वमान्य समझौता करा कर विवाद को समाप्त कराया। सीओ के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.