नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अब तक कई सेलेब्स के रिएक्शन आ गए हैं और सभी ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने लेकिन कुछ ऐसा कह दिया है कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है और उन्हें नेगेटिविटी का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्या हिंदू-हिंदू लगाया हुआ है।क्या बोले शत्रुघ्न दरअसल, शत्रुघ्न से जब इस हमले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या हुआ है? जब रिपोर्टर ने कहा कि जो भी हुआ हिंदू के साथ तो उन्होंने कहा क्या हिंदू-हिंदू लगाया हुआ है। हिंदू, मुस्लिम सब भारतीय थे वहां।' इसके बाद शत्रुघ्न ने कहा कि यह प्रोपेगेंडा वॉर ज्यादा चल रहा है। मुझे लगता है यह सेंसिटिव मुद्दा है। इसे गहराई से देखना चाहिए। हमें कुछ ऐसा नहीं कहना चाहिए या करना चाहिए जिससे टेंशन बढ़ें। फिलहाल घाव को भरने की जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.