मुजफ्फर नगर, अप्रैल 26 -- हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने पहलगाम में निर्दोष 28 पर्यटकों को गोली मारकर हत्या करने के विरोध में झांसी की रानी चौक पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोलियां बरसाकर हत्या कर दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा भी की है। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान, जिला प्रभारी अंशुल तायल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर पहुंचकर आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए झांसी की रानी चौक पर पहुंचकर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की केन्द्र सरकार से मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.