पूर्णिया, जनवरी 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी हिंदू सम्मेलन सह संतमत समागम को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर विश्व हिंदू परिषद गढ़ में विहिप के ट्रस्टी सह हिन्दु सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक शिव शंकर तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 यानी19 मार्च एवं 20 मार्च को दो दिवसीय हिंदू सम्मेलन सह संतमत सत्संग सनातन समागम के आयोजन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में काफी धूमधाम से इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया। आयोजन को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई जिसमें संयोजक शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी सह कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, सदस्य के रूप में प...