अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन ने पूरे शहर को हिंदू एकजुटता और राष्ट्रभक्ति के संदेश से सराबोर कर दिया। पांच अलग-अलग स्थानों पर हुए सम्मेलनों में संतों, संघ पदाधिकारियों और वक्ताओं ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को सजग, संगठित और स्वदेशी सोच के साथ आगे आना होगा। देश के खिलाफ बोलने वालों को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए। सासनीगेट क्षेत्र की वृन्दावन बस्ती में महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह दस बजे सासनी स्थित गुरुकुल की छात्राओं ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। यजमान मनोज कुमार, योग गुरु वीरेश आर्य और महेंद्र सिंह ने विधिवत आहुतियां दीं। स्वामी पूर्णानंदपुरी ने कहा कि देशद्रोही कहीं भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.