शामली, फरवरी 14 -- कस्बे के मंदिर जस्सुवाला में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज की रक्षा, सामाजिक समरसता, सास्कृतिक मूल्यो की रक्षा,संगठित रहने और संस्कृति को संजोने का आह्वान किया गया। आरएसएस के सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंदिर जस्सूवाला में विराट हिंदू सम्मेलन संगीत गोयल की अध्यक्षता, डा. संजय राणा के संचालन मे आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवम् गुप्ता ने देश प्रेम गीत से किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता ब्रह्मनिस्ट रामनरेश महाराज ने हिंदू समाज को संगठित रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति का आधार गाय, गीता, गायत्री, गंगा व गुरु है। जो सर्वदा गतिशील है इसको रोका नही जा सकता। सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान संघ के प्रांतिय संगठन मंत्...