बदायूं, फरवरी 22 -- अलापुर, संवाददाता। जगत रामलीला ग्राउंड में शनिवार को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रभर से जनसैलाब उमड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के माध्यम से सशक्त राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बदायूं विभाग प्रचारक सुधांशु ने अपने ओजस्वी संबोधन में संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक संगठित और जागरूक समाज ही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होता है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि एकजुट समाज बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। सम्मेलन के दौरान पूरे क्षेत्र मे...