सहारनपुर, फरवरी 16 -- बड़गांव। जड़ौदा पांडा स्थित जूड मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार की श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी आशू गिरी ने कहा कि सनातन हमें असत्य से सत्य और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। त्याग, तपस्या और सेवा ही इसका मूल है। उन्होंने 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना अपनाने और जातिवाद से ऊपर उठने का संदेश दिया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने कहा कि संघ राष्ट्र की अखंडता और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मनोज राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.