मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- तिसंग स्थित 'श्री नारायण फार्म हाउस' में शुक्रवार को हिंदू समाज के तत्वावधान में 'हिंदू सम्मेलन' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, साथ सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद की भावना भी प्रबल रूप से देखने को मिली। शुक्रवार को गांव तिसंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित मुनेंद्र शर्मा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी ने किया। प्रेमी ने मंच से भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों का उद्घोष करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण ब्रह्मविद्यापीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित परम पूज्य दंडी स्वामी श्री महादेव आश्रम महाराज शुकतीर्थ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.