अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष पर केशव नगर की धनवंतरी बस्ती की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में महंत योगी कौशलनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू जातियों में बंटेगा तो फिर स्थिति खराब होगी। घटेगा तो भी उसके लिए मुश्किल खड़ी होगी। इसलिए हमें बंटना और घटना दोनों नहीं है। उन्होंने जयघोष किया कि भारत की संतानें हम सब हैं, हिंदू हैं भाई भाई। मातृशक्ति से रुचि गोटेवाल ने कहा कि पंच परिवर्तन देश की ताकत है। हमें संयुक्त परिवार बनाए रखना है। सीए संजय गोयल ने कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से देश मजबूत हो रहा है। श्री गिलहराज मंदिर के महंत ने कहा कि हिंदुओं को बदनाम करने के लिए समाज को जातियों में बांटने की साजिश की गई। कहा कि घर घर में संस्कार की पाठशाला चलनी चाहिए। विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण ने संघ के 10...